Soil Storm

Images

1 image

Soil Storm

Published by

Location: Jaipur, India

Description

मिट्टी के ये बबंडर, रेगिस्तान की सरज़मी पर बड़े आम है। अक़्सर अप्रैल से जून के महीने में में कई बार बचपन से ही रूबरू होते रहे हैं।

ये डरावने नहीं है, ऐसा भी नहीं पर उनको क्या जो बचपन से ही इनसे दोस्ती किये बैठे है। वो कहते हैं कि रिश्तेदारों से अच्छे दोस्त होते है, हमारे इस रेगिस्तान में इनको काली-पीली आंधी कहते हैं, तो भी ये इस बात का संकेत होती है की इस साल में जमाना अच्छा होगा। जमाना अच्छा होने का तात्पर्य है कि अच्छी वर्षा, बम्फर फसल और सबसे महत्वपूर्ण, देश मे सबसे ज्यादा मवेशियों के इस क्षेत्र में भरपूर चारा-पानी।

ऐसा नही की इन मिट्टी के तूफानों से हानि नहीं होती, कच्चे-पक्के मकान कोई भी नहीं बचता। जानवर, कच्चे मकान, टीन-छप्पर तो उड़ते-उड़ते कब किस पर कहर ढहा दें, सोचना भी सिहरन पैदा कर देता है।
#Ashutoshjoshi #Mediafoundation #IndianYouthParliament #Youth #Young #water

Horrible soil storm, It's normal at our Rajasthan state in desert area from April to June.

Tags